महंगे पेट्रोल का बढ़ा बोझ: प्रीमियम फ्यूल के दाम बढ़ने के बाद क्या बदलें अपनी आदत? जानें एक्सपर्ट की राय

मार्च 2026 से तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09 से ₹2.35 तक की बढ़ोतरी की है, जिससे अब इसकी कीमत ₹113.77 प्रति लीटर हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आम जनता द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रेगुलर पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए हैं। मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण सप्लाई चैन पर पड़े असर को इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह बताया जा रहा है।

क्या है प्रीमियम पेट्रोल की खासियत? प्रीमियम और रेगुलर पेट्रोल में सबसे बड़ा अंतर ‘ऑक्टेन नंबर’ का होता है। प्रीमियम पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर 91-95 होता है, जो इंजन में ‘नॉकिंग’ (अवांछित आवाज) को रोकता है। इसमें विशेष क्लीनिंग एजेंट और डिटर्जेंट मिलाए जाते हैं, जो इंजन के अंदर कार्बन जमा नहीं होने देते और फ्यूल इंजेक्टर को साफ रखते हैं।

किसे करना चाहिए इस्तेमाल? विशेषज्ञों के अनुसार, यदि आपके पास स्पोर्ट्स कार या हाई-एंड लग्जरी गाड़ी है, तो प्रीमियम पेट्रोल इंजन की लाइफ और परफॉरमेंस के लिए निवेश जैसा है। साधारण कारों के लिए रेगुलर पेट्रोल पर्याप्त है। प्रीमियम ईंधन हमेशा ज्यादा माइलेज देगा, यह एक भ्रम है; यह पूरी तरह से इंजन की बनावट पर निर्भर करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *