EPFO 3.0 का नया अवतार! 20 दिन का काम अब सिर्फ 3 दिन में, पीएफ निकालना और पेंशन पाना हुआ आसान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने ग्राहकों के लिए ‘EPFO 3.0’ पहल की शुरुआत की है। इस नई प्रणाली का मुख्य उद्देश्य पीएफ से जुड़ी सभी सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाना है। अब पेंशन और क्लेम सेटलमेंट जैसी प्रक्रियाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। सेंट्रलइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम के आने से यह प्रक्रिया अब पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गई है।

5 लाख तक का ऑटोमेटिक सेटलमेंट अब 5 लाख रुपये तक की निकासी के लिए क्लेम अपने आप (Automatically) सेटल हो रहे हैं। फरवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 3.5 करोड़ क्लेम इसी पद्धति से निपटाए गए हैं। पहले जहां पीएफ का पैसा मिलने में 20 दिन लगते थे, अब वही काम महज 3 दिनों के भीतर पूरा हो रहा है।

कंपनी के चक्करों से आजादी अगर आपका केवाईसी (KYC) अपडेटेड है, तो नौकरी बदलने पर पीएफ बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए पुरानी या नई कंपनी की मंजूरी की जरूरत नहीं है। ईपीएफओ ने इसे पूरी तरह स्वचालित कर दिया है। लगभग 70 लाख खाताधारकों ने इस नई सुविधा का लाभ उठाकर अपना पैसा ट्रांसफर किया है। सरकार का लक्ष्य कागजी कार्रवाई को खत्म कर सभी सेवाओं को एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *