भीषण गर्मी और अब AC की कीमतों का झटका! 12% तक दाम बढ़ाने की तैयारी में बड़ी कंपनियां

अगर आप इस गर्मी में नया एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी कीजिए। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष ने कच्चे तेल और लॉजिस्टिक लागत को बढ़ा दिया है, जिसका सीधा असर अब इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतों पर पड़ रहा है। प्रमुख ब्रांड्स ने साफ कर दिया है कि अब बढ़ती कीमतों को रोकना संभव नहीं है।

किस ब्रांड ने कितना दाम बढ़ाया? रिपोर्ट्स के मुताबिक, डाइकिन (Daikin) अगले हफ्ते से कीमतों में 12% की बढ़ोतरी करने जा रहा है। वहीं एलजी (LG) ने 10% और पैनासोनिक (Panasonic) ने 8 से 12% तक दाम बढ़ाने का संकेत दिया है। सैमसंग और लॉयड ने भी अपने टीवी और एसी की कीमतों में इजाफा करने की पुष्टि की है। जानकारों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और बढ़ती एनर्जी कॉस्ट के कारण आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ना तय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *