योगी सरकार के 9 साल: बदल गई यूपी के किसानों की तकदीर! 86 लाख किसानों का कर्ज माफ, उत्पादन में बना रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने योगी सरकार के 9 साल पूरे होने पर राज्य की कृषि व्यवस्था में आए बड़े बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जो किसान खाद और बिजली के लिए परेशान रहते थे, आज वे तकनीक और सरकारी योजनाओं के दम पर रिकॉर्ड उत्पादन कर रहे हैं।

प्रमुख उपलब्धियां: मंत्री के अनुसार, सरकार ने 86 लाख किसानों का 36,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। गन्ना किसानों को अब तक 3.15 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ा दिया गया है। सिंचाई व्यवस्था को सुधारते हुए 30 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचित क्षेत्र में शामिल किया गया है। साथ ही, 92 हजार से अधिक सोलर पंपों पर किसानों को 60% तक की सब्सिडी दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *