‘ई साला कप नामदू 2.0’, आरसीबी समर्थकों के लिए ऑटो चालक का अनोखा ऑफर; चिन्नास्वामी में भारी भीड़

आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है और ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। बेंगलुरु की सड़कों पर आज केवल आरसीबी का शोर है, लेकिन एक ऑटो चालक ने अपनी दीवानगी से सबको पीछे छोड़ दिया है। इस चालक ने ऐलान किया है कि जो भी आरसीबी की जर्सी पहनकर स्टेडियम जाएगा, उससे वह एक रुपया भी किराया नहीं लेगा।

सोशल मीडिया पर छाया ‘रिटर्न गिफ्ट’: पिछले साल 17 साल का सूखा खत्म कर आरसीबी ने खिताब जीता था। इसी खुशी में ऑटो चालक ने अपनी गाड़ी पर पोस्टर लगाया है— “मैच डे: आरसीबी vs एसआरएच। आरसीबी जर्सी वालों के लिए सवारी मुफ्त। ई साला कप नामदू 2.0।” सोशल मीडिया पर लोग इस ऑटो वाले के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। विराट कोहली और उनकी टीम आज घरेलू मैदान पर जीत के साथ आगाज करने को तैयार है, लेकिन मैच से पहले इस फैन ने महफिल लूट ली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *