इलेक्शन ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कोलकाता नगर निगम के कर्मचारियों को स्मिता पांडे की दो टूक चेतावनी

विधानसभा चुनाव 2026 को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO North) और नगर निगम आयुक्त स्मिता पांडे ने शनिवार को स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात निगम कर्मियों द्वारा किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से 6 गंभीर उल्लंघनों का उल्लेख किया है, जिनमें शामिल होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या हैं वो 6 नियम? स्मिता पांडे के अनुसार, हिंसा, मतदाताओं को डराना, प्रलोभन देना, फर्जी मतदान (Rigging), बूथ जाम करना और मतदाताओं को घर से निकलने से रोकना—इन 6 गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोलकाता उत्तर के सभी 1835 बूथों पर 100% वेबकास्टिंग सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी भी बूथ पर वेबकास्टिंग 30 मिनट से अधिक समय तक बंद रहती है, तो वहां फिर से मतदान (Repoll) कराया जाएगा। संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे और तीन-तीन कैमरे लगाए जाएंगे।