सावधान! अगले कुछ घंटों में बंगाल में आएगा काल बैसाखी का तूफान, ओलावृष्टि की चेतावनी

शुक्रवार की रात मची तबाही के बाद शनिवार को भी बंगाल के आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। अलीपुर मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ तूफान की चेतावनी दी है। वीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में ओलावृष्टि (Hailstorm) की प्रबल संभावना है, जिसके लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर 24 परगना, नदिया और मालदा में भी बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *