बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय की मौत पर गहराया रहस्य: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली दावों की पोल!

मशहूर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की समुद्र में डूबने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। ‘भोले बाबा पार करेगा’ सीरियल की शूटिंग के दौरान तालसारी में यह हादसा हुआ था। चश्मदीदों और बचाव दल (नुलिया) का दावा था कि राहुल को पानी में डूबने के महज 30 सेकंड के भीतर बाहर निकाल लिया गया था। लेकिन पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तमलुक अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल के फेफड़ों में भारी मात्रा में रेत और खारा पानी भरा मिला है, जिससे फेफड़े सूजकर दोगुने हो गए थे। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा तभी संभव है जब कोई व्यक्ति कम से कम एक घंटे तक पानी के अंदर डूबा रहे। रिपोर्ट सामने आने के बाद अब शूटिंग यूनिट पर लापरवाही और जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वास्तव में राहुल को बचाने में देरी हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *