बिहार में हैवानियत! सरेराह महिला के कपड़े फाड़कर गैंगरेप की कोशिश, भीड़ तमाशबीन बनकर बनाती रही वीडियो

बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। 26 मार्च की शाम को एक विवाहिता के साथ सरेआम हुई बदसलूकी और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की खबर ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार और मंगलवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

भीड़ खड़ी रही, दरिंदे हंसते रहे पीड़िता के अनुसार, उसके पति महाराष्ट्र के नासिक में काम करते हैं। वह अपने दो बच्चों के साथ घर के पास कुछ सामान खरीदने निकली थी, तभी गांव के ही तीन परिचित युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपी महिला को खींचकर सड़क के बीच ले आए, उसके कपड़े फाड़ दिए और सबके सामने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी जीत का जश्न मनाते और हंसते हुए नजर आए।

मदद के लिए कोई नहीं बढ़ा आगे 42 सेकंड के इस खौफनाक वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला रोते-बिलखते हुए छोड़ देने की मिन्नतें कर रही है। वहां भारी भीड़ जमा थी, लेकिन विडंबना यह है कि किसी ने भी उन दरिंदों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। लोग बचाने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में व्यस्त थे।

पुलिस की कार्रवाई पीड़िता ने 27 मार्च को थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया और अब तक दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *