सुबह बढ़े दाम, दोपहर में फैसला वापस! हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों पर केंद्र का बड़ा यू-टर्न

1 अप्रैल की सुबह भारतीय विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) के लिए भारी उथल-पुथल भरी रही। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच केंद्र सरकार ने सुबह हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की, लेकिन कुछ ही घंटों में इस फैसले को वापस ले लिया गया। दिल्ली में एटीएफ की कीमत जो सुबह 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर घोषित की गई थी, दोपहर होते-होते फिर से 1.04 लाख रुपये पर बहाल कर दी गई।

प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हवाई यात्रियों को राहत मिली, लेकिन सड़क पर चलने वाले वाहन मालिकों को बड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल के 100-ऑक्टेन वाले प्रीमियम पेट्रोल ‘XP100’ की कीमत 149 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। साथ ही प्रीमियम डीजल ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ की कीमत भी 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये हो गई है। इसका सीधा असर लग्जरी गाड़ियों और सुपरबाइक्स के खर्च पर पड़ेगा।

कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹300 महंगा रसोई गैस के मोर्चे पर भी बुरी खबर है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 300 रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर जो 1 मार्च को 1,768.50 रुपये का था, अब 2,078.50 रुपये का हो गया है। यह इस साल की पांचवीं बढ़ोतरी है।

क्या है कारण? माना जा रहा है कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और सप्लाई चेन में आई बाधा इस अस्थिरता की मुख्य वजह है। वैश्विक तनाव के चलते आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *