राघव चड्ढा को बड़ा झटका! ‘आप’ ने राज्यसभा के उप-नेता पद से हटाया, बोलने का समय भी छीना

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को उप-नेता (Deputy Leader) के पद से हटा दिया है। पार्टी ने आधिकारिक तौर पर राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि अब राघव चड्ढा इस पद पर नहीं रहेंगे। उनकी जगह पंजाब के सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राघव चड्ढा के लिए दोहरी मार: हैरानी की बात यह है कि पार्टी ने केवल उन्हें पद से ही नहीं हटाया, बल्कि सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि राज्यसभा में पार्टी के कोटे से राघव चड्ढा को बोलने का समय न दिया जाए। इसे राघव चड्ढा के राजनीतिक कद पर एक बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

क्या है कारण? सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा की पार्टी आलाकमान से दूरियां बढ़ गई थीं। वे पार्टी की कई महत्वपूर्ण बैठकों में भी नदारद रहे थे। हालांकि पार्टी ने औपचारिक रूप से किसी कारण का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस फैसले ने ‘आप’ के भीतर मचे घमासान के संकेतों को और तेज कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *