ड्रैगन के कर्ज जाल में फंसा पाकिस्तान! बकाया न चुकाने पर अंधेरे में डूबने का खतरा, बेइज्जती शुरू

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उसके सबसे करीबी सहयोगी चीन (Pakistan-China) ने ही हाथ खींचने शुरू कर दिए हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने इस्लामाबाद को २२० मिलियन डॉलर का बकाया जल्द से जल्द चुकाने के लिए ‘अल्टीमेटम’ दे दिया है। बीजिंग ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो वे पाकिस्तान में चल रहे महत्वपूर्ण ऊर्जा और गैस परियोजनाओं को बंद कर देंगे।

‘द न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी कंपनी यूईपी (UEP) ने साफ कर दिया है कि भुगतान में देरी से निवेशकों का भरोसा टूटेगा और प्रोजेक्ट्स की प्रगति बाधित होगी। यह बकाया राशि सुई साउदर्न गैस कंपनी को आपूर्ति की गई गैस के लिए है। फंड की कमी के कारण यूईपी ने पहले ही कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। बीजिंग में तैनात पाकिस्तानी राजदूत ने अपनी सरकार को आपातकालीन संदेश भेजकर तुरंत बकाया चुकाने की अपील की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस दबाव के पीछे कूटनीतिक कारण भी हो सकते हैं। हाल के दिनों में पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ संबंध सुधारने की कोशिश की है, जिससे चीन नाराज बताया जा रहा है। मध्य पूर्व के युद्ध और ईंधन संकट के बीच पाकिस्तान के लिए इतनी बड़ी रकम चुकाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। अगर चीन ने अपनी परियोजनाओं को रोका, तो पाकिस्तान की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह चरमरा जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *