“आज रात खत्म हो जाएगा ईरान!” ट्रंप की महाविनाशकारी चेतावनी से दुनिया में हड़कंप, क्या शुरू हुआ महायुद्ध?

मध्य पूर्व में युद्ध की लपटें अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अब दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईरान को खुलेआम धमकी दी है कि अमेरिका के पास वह शक्ति है जिससे वह एक ही रात में पूरे ईरान को तबाह कर सकता है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह रात ‘आज’ यानी मंगलवार की हो सकती है।

ट्रंप की चेतावनी: मंगलवार रात ८ बजे ‘जीरो ऑवर’! डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक बेहद गंभीर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “मंगलवार, रात ८ बजे, ईस्टर्न टाइम!” जानकारों का मानना है कि यह ईरान पर हमले का सटीक समय हो सकता है। भारतीय समयानुसार यह बुधवार तड़के ५:३० बजे का वक्त होगा। ट्रंप ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगर ईरान ने उनकी शर्तें नहीं मानीं या हॉर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला, तो उसके बिजली संयंत्रों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को मिसाइलों से उड़ा दिया जाएगा।

ईरान का १० सूत्रीय प्रस्ताव और ट्रंप का गुस्सा ईरान ने युद्ध रोकने के लिए अमेरिका के सामने १० शर्तें रखी थीं, जिसमें लेबनॉन और गाजा में शांति, प्रतिबंधों को हटाना और युद्ध से हुए नुकसान के लिए हर्जाना मांगा गया था। ट्रंप ने ईरान के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान अब पूरी तरह से टूट चुका है, इसलिए ऐसी शर्तें रख रहा है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “युद्धविराम कब देना है, यह केवल मैं तय करूंगा। मैंने अभी तक किसी भी शांति प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है।”

विश्व शांति पर मंडराया संकट तेहरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर अपने पूर्ण नियंत्रण की मान्यता चाहता है, जिसे अमेरिका अपनी वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा मानता है। ट्रंप की इस “वन नाइट डिस्ट्रक्शन” की धमकी के बाद खाड़ी देशों में सन्नाटा पसरा हुआ है। अगर आज रात हमला होता है, तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था चरमरा सकती है। अब सबकी नजरें मंगलवार रात ८ बजे की उस घड़ी पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *