मिडिल ईस्ट में फिर मचा हाहाकार! इजरायल के हमले के बाद ईरान का 3 देशों पर पलटवार, होर्मुज पर लगा ‘टोल टैक्स’!

अमेरिका और ईरान के बीच हुआ दो हफ्ते का युद्धविराम शुरू होते ही खत्म होता दिख रहा है। इजरायल द्वारा लेबनान में हिजबुल्लाह पर भीषण बमबारी के बाद ईरान ने भी मोर्चा खोल दिया है। रॉयटर्स के अनुसार, ईरान समर्थित समूहों ने इराक, कुवैत और कतर में ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास हुए ड्रोन हमलों ने एक बार फिर वाशिंगटन की चिंता बढ़ा दी है।
होर्मुज जलसंधि पर ईरान की नई शर्त ईरान ने होर्मुज जलसंधि को फिर से बंद करते हुए एक चौंकाने वाली घोषणा की है। ईरान के अनुसार, अब इस रास्ते से गुजरने वाले हर तेल टैंकर को प्रति बैरल 1 डॉलर का शुल्क (टोल) देना होगा। ईरान का कहना है कि युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह वसूली जरूरी है। बिना अनुमति या टोल दिए गुजरने वाले जहाजों पर हमले की धमकी दी गई है। इस फैसले से वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मच गया है।