बंगाल चुनाव में ‘गोरी सांसद’ पर बवाल! दिलीप घोष ने जून मालिया को कहा ‘फुटफुटे फोर्सा’, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले खड़गपुर की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री जून मालिया पर तंज कसते हुए उन्हें ‘गोरी और सुंदर’ बताया और उनके डांस पर टिप्पणी की।
दिलीप घोष का हमला दिलीप घोष ने एक जनसभा में कहा, “यहाँ एक गोरी-चिट्टी सांसद (जून मालिया) आई हैं। नामांकन के दिन उन्होंने स्ट्रीट डांस किया। मुफ्त में डांस देखिए, बस और कुछ नहीं चाहिए।” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया।
जून मालिया का पलटवार जून मालिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “लगता है दिलीप दा मुझे पसंद करते हैं, इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं। सुंदर दिखना या कार्यकर्ताओं के साथ नाचना कोई अपराध नहीं है। उनकी अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी खूब नाचते हैं।” उन्होंने दिलीप घोष को व्यक्तिगत टिप्पणी के बजाय राजनीतिक मुद्दों पर लड़ने की चुनौती दी है।