रणदीप हुड्डा से लेकर नेहा धूपिया तक, बी-टाउन सेलेब्स पर चढ़ा मस्ती का रंग, एक क्लिक में देखें
देशभर में होली का जश्न जोरों पर है और बॉलीवुड के सितारे भी इस मस्ती में पीछे नहीं हैं। फिल्मी गलियारों में रंगों की बौछार शुरू हो चुकी है। उर्वशी रौतेला, सोहा अली खान, रणदीप हुड्डा और जावेद अख्तर जैसे सितारों ने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर गुलाल उड़ाया। इन सेलेब्स की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
उर्वशी रौतेला का रंगों से सराबोर अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, सोहा अली खान अपनी नन्ही बेटी के साथ होली खेलते हुए बेहद प्यारी लग रही थीं। हर साल की तरह इस बार भी जावेद अख्तर और शबाना आजमी की जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा। जावेद साहब ने पैपराजी के सामने ही शबाना को प्यार से गुलाल लगाया।
मस्ती और ग्लैमर का तड़का: उर्मिला मातोंडकर भी पूरे जोश में नजर आईं, उन्होंने पोज देते समय फोटोग्राफर्स पर भी गुलाल फेंककर मस्ती की। रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी और परिवार के साथ यादगार पल बिताए, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की। दिव्या दत्ता, मन्नारा चोपड़ा और नेहा धूपिया भी दोस्तों के साथ रंगों के त्योहार का लुत्फ उठाती दिखीं।