Yamaha XSR155 का नया ‘मेटैलिक ब्लैक’ अवतार लॉन्च! गोल्डन फोर्क्स के साथ दिखा किलर लुक

यामाहा मोटर इंडिया ने अपनी सबसे स्टाइलिश मॉडर्न-रेट्रो बाइक Yamaha XSR155 का नया ‘मेटैलिक ब्लैक’ मॉडल बाजार में उतार दिया है। इस नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसके गोल्डन USD (अपसाइड-डाउन) फ्रंट फोर्क्स हैं, जो बाइक को एक बेहद प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं। इस नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,58,990 रुपये तय की गई है।

इंजन और पावर: नई XSR155 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व इंजन दिया गया है, जो वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) तकनीक से लैस है। यह इंजन 13.5 किलोवाट की पावर और 14.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच भी मिलता है, जो गियर शिफ्टिंग को काफी आसान बनाता है।

खास फीचर्स: सुरक्षा के लिए बाइक में डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन हाजिमे अयोता ने कहा कि भारत में मॉडर्न रेट्रो बाइक्स का क्रेज बढ़ रहा है और XSR155 का यह नया रंग राइडर्स की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। इसका मस्कुलर टैंक और क्लासिक डिजाइन इसे सड़क पर सबसे अलग बनाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *